हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का बड़ा एलान, हर शनिवार अब लगेगा जनता दरबार

anil vij

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से जनता दरबार लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने हर शनिवार को अंबाला कैंट में प्रदेशभर की जनता की फरियाद सुनने के लिए यह एलान किया है।

आपको बता दें कि, इस भीषण गर्मी में विज के घर में पूरे प्रदेश के लोग आकर एकत्रित हो रहे है। लोगों की लंबी कतारें लग रही है ऐसे में गृहमंत्री ने जनता दरबार लगाने का फैसला लिया है। अब हर शनिवार से पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगेगा।

बता दें कि, प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने अधिकारियों को रोजना जनता की फरियाद सुनने के लिए जनता दरबार लगाने का आदेश जारी किया थे इसके बाद से ही गृहमंत्री जनता दरबार नहीं लगा रहे थे।