HomeBreaking Newsबिहार - खूनी मंजर में तब्दील हुई मामूली कहासुनी, गला रेत कर...

बिहार – खूनी मंजर में तब्दील हुई मामूली कहासुनी, गला रेत कर हत्या को दिया अंजाम

बिहार के अररिया जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। इस वारदात में पहले एक युवक की बेरहमी से हत्या की गई और फिर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला।

बीच सड़क सिर धड़ से अलग कर हत्या

घटना फारबिसगंज के सुभाष चौक स्थित मार्केटिंग यार्ड के पास सुबह करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक अली हुसैन (42) और सत्तू बेचने वाले रवि चौहान (30) के बीच कहासुनी हो गई।
बताया जा रहा है कि बहस के दौरान गुस्से में आकर रवि चौहान ने धारदार हथियार से अली हुसैन का सिर धड़ से अलग कर दिया। इस भयावह दृश्य को देखकर आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए। काफी देर तक युवक का सिर और धड़ सड़क पर पड़ा रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

हत्या के बाद आरोपी मौके से भागकर एक घर में छिप गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने उसे ढूंढ निकाला और बाहर खींचकर लाठी-डंडों और घूंसे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने तब तक पिटाई की, जब तक उसकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई।

इलाके में तनाव

डबल मर्डर की इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलते ही एसपी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और हालात को नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है।

मामूली विवाद बना मौत की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर पहले मजाक हुआ, जो बाद में बहस में बदल गया। इसी दौरान आरोपी ने आपा खो दिया और इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह-सुबह हुए इस डबल मर्डर ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Read More

कानपुर DM का सख्त एक्शन, दो बार टाइपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद क्लर्कों को बनाया चपरासी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments