Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsबिहार विधानसभा चुनाव 2025 : तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के CM फेस 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के CM फेस 

तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया गया है। यह घोषणा महागठबंधन की तरफ से पटना में होटल मौर्य में हुई एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें कांग्रेस, वाम दल, आरजेडी और अन्य सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता शामिल थे। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस ऐलान को सार्वजनिक किया और कहा कि आगामी चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी और यह चुनाव नीतीश कुमार का आखिरी होगा। साथ ही, महागठबंधन ने मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित किया है। महागठबंधन की यह घोषणा बिहार में विपक्ष की एकजुटता दिखाने के रूप में भी देखी जा रही है, जिसमें सभी दलों ने मिलकर बदलाव का संकल्प जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments