Friday, March 6, 2026
Home Current News भारतीय वायु सेना का बड़ा बयान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी जारी, IAF ने...

भारतीय वायु सेना का बड़ा बयान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी जारी, IAF ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

Advertisement

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बीच भारतीय वायु सेना का बड़ा बयान सामने आया है. वायु सेना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है.

भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन के तहत दिए गए सभी कामों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. ये ऑपरेशन राष्ट्रीय हित के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए. साथ ही एयरफोर्स की ओर से जारी बयान में ये भी कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है और इसको लेकर कोई भी अपुष्ट खबर या जानकारी पर भरोसा न करें.