HomeCurrent Newsहरियाणा के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, मनोहर लाल संभालेंगे बिहार, संजय भाटिया...

हरियाणा के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, मनोहर लाल संभालेंगे बिहार, संजय भाटिया को जम्मू-कश्मीर

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनावों के लिए हरियाणा के दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बिहार में संगठन का चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को जम्मू-कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा ने देशभर के 29 राज्यों में संगठन चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग राज्यों में चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं। इन नियुक्तियों में हरियाणा के नेताओं को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को हरियाणा में संगठन का चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन तीनों नेताओं की नियुक्ति पार्टी के भीतर संगठनात्मक प्रक्रिया को मजबूत और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से की गई है।

हरियाणा के दोनों नेताओं की नियुक्ति को उनकी अनुभव और कुशलता के लिए सराहा जा रहा है। मनोहर लाल एक अनुभवी राजनेता और प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाते हैं। वहीं, करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया अपनी राजनीतिक समझ और संगठनात्मक क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments