Friday, March 6, 2026
Home Current News श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, 7 दिन बाद...

श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, 7 दिन बाद बहाल हुई हेलीकॉप्टर सेवा  

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के रियासी स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार को फिर से बहाल हो गई है।

बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ने लगा था। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बाद से हवाई सेवा करीब एक हफ्ते से निलंबित थी।

हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने से एक दिन पहले ही जम्मू और श्रीनगर समेत 32 हवाई अड्डों पर उड़ानें बहाल की गई थीं। बता दें कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद यह कदम उठाया गया है।