HomeCurrent Newsपहलगाम हमले से जुड़ी बड़ी खबर, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया नया...

पहलगाम हमले से जुड़ी बड़ी खबर, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया नया पोस्टर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने नया पोस्टर जारी किया है, नए पोस्टर में तीन आतंकियों की तस्वीरें हैं, जो हमले के बाद अबतक पकड़ से दूर हैं। हमले के गुनहगारों को पकड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने इन आतंकियों के पोस्टर शोपियां के कई इलाकों में लगाए हैं।

साथ ही आतंकी हमले में शामिल गुनहगारों की जानकारी देने वाले को 20 लाख का इनाम देने का भी ऐलान किया गया है, साथ ही ये भी कहा गया है कि हमलावरों के बारे में जानकारी देने वालों की पहचान को गुप्त रखा जाएगा।

बता दें कि पिछले महीने पहलगाम के बैसरान घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 17 लोग घायल हो गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments