Advertisement
देश में रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। कई यात्री रिजर्वेशन करवाकर यात्रा करते हैं तो बड़ी संख्या में लोग जनरल टिकट लेकर सफर करते हैं। इसके अलावा हजारों लोग अपने परिजनों को छोड़ने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीदते हैं। अब तक मोबाइल से जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए UTS ऐप का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन 1 मार्च से यह ऐप बंद होने जा रहा है। रेलवे ने इसकी जगह नया ‘RailOne’ ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए टिकट बुकिंग से जुड़े सभी काम एक ही प्लेटफॉर्म पर किए जा सकेंगे।
टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव
रेलवे ने टिकटिंग व्यवस्था को आसान बनाने के लिए यह बड़ा बदलाव किया है। 1 मार्च से जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और रिजर्वेशन सहित सभी सेवाएं RailOne ऐप पर उपलब्ध होंगी। अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह बदलाव खासतौर पर उन लाखों यात्रियों को प्रभावित करेगा जो रोजाना मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं। रेलवे का दावा है कि नया ऐप पहले की तुलना में ज्यादा सरल और उपयोगकर्ता अनुकूल होगा।
RailOne ऐप में मिलेंगी ये सुविधाएं
-
जनरल (Unreserved) टिकट बुकिंग
-
प्लेटफॉर्म टिकट
-
रिजर्वेशन टिकट
-
ट्रेन का लाइव स्टेटस
-
ट्रेन लोकेशन ट्रैकिंग
जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और टिकटिंग प्रक्रिया अधिक सुगम होगी।
ऐसे बुक करें जनरल टिकट
-
RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने की प्रक्रिया आसान रखी गई है –
-
ऐप खोलकर Journey Planner पर जाएं।
-
Unreserved (जनरल) टिकट विकल्प चुनें।
-
From Station और To Station दर्ज करें। चाहें तो GPS ऑन कर लोकेशन ऑटो-फिल कर सकते हैं।
-
ट्रेन का प्रकार (Mail/Express/Superfast) चुनें।
-
विवरण जांचकर भुगतान करें।
-
भुगतान के बाद टिकट My Tickets सेक्शन में दिखाई देगा। यात्री जरूरत पड़ने पर टिकट की PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Read More
















