Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपाकिस्तान में रेलवे स्टेशन पर बड़ा बम धमाका, 21 लोगों की...

पाकिस्तान में रेलवे स्टेशन पर बड़ा बम धमाका, 21 लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर आज बड़ा धमाका हुआ है, हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि घायलों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। घटना के बाद बम निरोधक दल और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है।

इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है, जो पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सक्रिय है। यहां पिछले कुछ समय में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है, वहीं अलगाववादी विद्रोह भी बढ़ा है।

पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से रवाना होने वाली थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुहम्मद बलूच ने बताया कि धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा, क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है, और घायलों के इलाज के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों और स्टाफ को बुलाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कई घायलों की स्थिति गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

इस दुखद घटना पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आतंकवादियों को मानवता का दुश्मन बताते हुए, निर्दोष लोगों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की। राष्ट्रपति ने आतंकवाद के खिलाफ हर संभव कदम उठाने का संकल्प भी लिया।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी धमाके की जांच के आदेश दिए हैं और प्रांत में आतंकवाद के खात्मे के लिए अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments