विश्व लिवर दिवस पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान

File Photo
File Photo


विश्व लिवर दिवस पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, 1 साल के अंदर प्रदेश में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरु हो जाएगी और इसके बाद मरीजों को चंडीगढ़- दिल्ली जाने की दिक्कत नहीं होगी।

मंत्री विज ने कहा कि, रोहतक पीजीआई में 1 साल के दौरान ही सुविधा मिलने लग जाएगी। वहीं, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए भी पीजीआई को लिखा जा चुका है और तैयारियां भी शुरु कर दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि, हरियाणा सरकार प्रदेश के लोगों को बेहतरीन इलाज देने में सक्षम है।