चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत

भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भारत बन गया है। UNFPA की ताजा रिर्पोट के मुताबिक चीन के मुकाबले भारत में अब 30 लाख ज्यादा लोग है। भारत की जनसंख्या अब 142 करोड़ 86 लाख हो गई है।

बता दें कि, चीन के मुकाबले भारत में 30 लाख लोग ज्यादा है। वहीं, .यूनाइटेड नेशन की रिर्पोट के अनुसार 1 साल के अंदर भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है। भारत के मुकाबले चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख ही है।