Saturday, March 7, 2026
Home Current News पंजाब सरकार का बड़ा एलान, भवानीगढ़–सुनाम रोड का नाम शहीद उधम सिंह...

पंजाब सरकार का बड़ा एलान, भवानीगढ़–सुनाम रोड का नाम शहीद उधम सिंह रखा गया 

Advertisement

शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर आज संगरूर जिले के सुनाम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए इस दौरान भवानीगढ़–सुनाम रोड का नाम शहीद उधम सिंह मार्ग रखने का एलान किया गया।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के पास खजाने की कोई कमी नहीं है। साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सितंबर से 20 हजार किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों को सुधारने का काम शुरू हाे किया जाएगा, इसके अलावा उन्होंने 85 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया है।