“बेहतर कम्युनिकेशन” सरकार और लोगों के बीच दूरी घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में एक कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने यहां समारोह को संबोधित भी किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां अपने संबोधन में “फेक न्यूज” को दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस बताते हुए कहा कि “फेक न्यूज” पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है जिसमें “फैक्ट चैक” एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति तक सही जानकारियां पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है।

“फेक न्यूज” दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे बात करते हुए कहा कि यह भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि आज के सोशल मीडिया और फेक न्यूज के इस दौर में लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके। क्यूंकि सही सूचना के आधार पर ही आम जनता किसी भी विषय पर सही निर्णय ले सकता है।