Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsअमेरिकी आर्मी में दाढ़ी पर प्रतिबंध, भारत सरकार को मामले में दखल...

अमेरिकी आर्मी में दाढ़ी पर प्रतिबंध, भारत सरकार को मामले में दखल देना चाहिए- SGPC

अमेरिकी सेना में दाढ़ी रखने पर प्रतिबंध मामले को लेकर एसजीपीसी ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। एसजीपीसी ने विरोध जताते हुए भारत सरकार से मामले में दखल देने की मांग की है। एसजीपीसी के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने अमेरिकी सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर सिखों के साथ-साथ यहूदी, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों पर पड़ेगा।

एसजीपीसी की तरफ से कहा गया है कि अमेरिका एक लोकतांत्रिक देश है, जहां लोगों को धर्म की आजादी है। इसलिए लोगों के धर्म व उसकी मर्यादा को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो इस मामले पर अमेरिकी सिख संस्थाओं से तालमेल कर इस बारे में जानकारी लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments