कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को अमृतसर पुलिस ने बटाला कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे तीन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
बता दें कि पंजाब पुलिस जग्गू भगवानपुरिया को देर रात असम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लेकर आई है। अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरते ही जग्गू भगवानपुरिया को रनवे से कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर जाया गया।
भगवानपुरिया के खिलाफ पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, डबल मर्डर केस में जग्गू की कोर्ट में पेशी हुई है।

