Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsमार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपने सारे...

मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपने सारे काम

भले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ईद यानी 31 मार्च को बैंक क्लोजिंग के चलते छुट्टी रद्द कर दी हो, फिर भी आपको मार्च में बैंक से जुड़े कामों के लिए प्लानिंग कर लेनी चाहिए। इसकी एक वजह है। मार्च महीने में बैंक 13 दिन बंद रहने वाले हैं। मार्च महीने में त्योहारों की कमी नहीं है। होली जैसा बड़ा त्योहार भी इसी महीने आने वाला है। बिहार दिवस, शब-ए-कद्र, जमात उल विदा जैसे कई मौके हैं, जब देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। इस बार 5 रविवार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम बैंक क्लोजिंग की तारीख से पहले निपटाना है, तो अभी से प्लान बना लें। आइए आपको भी बताते हैं कि किस राज्य में किस तारीख को बैंक बंद रहने वाले हैं।

मार्च के महीने में बैंकों के अवकाश की लिस्ट

  1. 2 मार्च, रविवार : संडे हॉलिडे : इस दिन देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा।
  2. 7 मार्च, शुक्रवार : चापचर कुट फेस्टिवल : इस दिन देश के आईजॉल में बैंकों का अवकाश रहने वाला है।
  3. 8 मार्च, शुक्रवार : चापचर कुट फेस्टिवल : इस दिन देश के आईजॉल में बैंकों का अवकाश रहने वाला है।
  4. 9 मार्च, शनिवार : दूसरा शनिवार : इस दिन देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा।
  5. 13 मार्च, गुरुवार : होलिका दहन : देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची और तिरुवंगपुरम में बैंकों का अवकाश रहने वाला है।
  6. 14 मार्च, शुक्रवार : रंग वाली होगी : इस पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  7. 15 मार्च, शनिवार : याओसेंग डे : इस दिन अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, पटना में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  8. 16 मार्च, रविवार : संडे हॉलिडे : इस दिन देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा।
  9. 22 मार्च, ​शनिवार : चौथा शनिवार और बिहार दिवस : इस दिन चौथे शनिवार होने की वजह से पूरे देश में अवकाश रहेगा, लेकिन बिहार दिवस होने की वजह से बिहार में बैंकों का विशेष अवकाश होगा।
  10. 23 मार्च, रविवार : संडे हॉलिडे : इस दिन देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा।
  11. 27 मार्च, गुरुवार : शब-ए-कद्र : इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंकों का अवकाश रहने वाला है।
  12. 28 मार्च, शुक्रवार: जमात उल विदा : इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंकों का अवकाश रहने वाला है।
  13. 30 मार्च, रविवार : संडे हॉलिडे : इस दिन देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा।

31 मार्च का अवकाश हुआ कैंसल

RBI के हॉलिडे कैलेंडर में अभी भी 31 मार्च यानी ईद की छुट्टी का जिक्र है, लेकिन करीब एक हफ्ते पहले RBI ने नया नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि 31 मार्च बैंक क्लोजिंग डे है। ऐसे में बैंकों की छुट्टी नहीं होगी। देश के सभी बैंक खुले रहेंगे। हालांकि ईद के दिन मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments