Tuesday, March 3, 2026
Home Current News दिसंबर 2024 में बैंक हॉलिडे, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर 2024 में बैंक हॉलिडे, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Advertisement

साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर, छुट्टियों से भरपूर है। इस महीने में त्योहारों, रीजनल और नेशनल हॉलिडे के चलते बैंकों में कुल 17 दिन कामकाज बंद रहेगा। अगर आपको बैंक से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम करना है, तो बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जरूर देख लें।

हालांकि, डिजिटल बैंकिंग के कारण अब ज्यादातर काम ऑनलाइन हो जाते हैं। फिर भी, अगर आपको लोन से संबंधित या अन्य किसी सेवा के लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनाएं।

दिसंबर 2024 में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

रविवार और शनिवार की छुट्टियां

  • 1 दिसंबर: रविवार
  • 8 दिसंबर: रविवार
  • 14 दिसंबर: दूसरा शनिवार
  • 15 दिसंबर: रविवार
  • 22 दिसंबर: रविवार
  • 28 दिसंबर: चौथा शनिवार
  • 29 दिसंबर: रविवार

त्योहारों और क्षेत्रीय छुट्टियां

  • 3 दिसंबर (मंगलवार): सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व (गोवा में)
  • 12 दिसंबर (गुरुवार): पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा (मेघालय में)
  • 18 दिसंबर (बुधवार): यू सोसो थाम डेथ एनिवर्सरी (मेघालय में)
  • 19 दिसंबर (गुरुवार): गोवा मुक्ति दिवस (गोवा में)
  • 24 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस ईव (मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में)
  • 25 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस (सभी राज्यों में)
  • 26 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस सेलिब्रेशन (मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में)
  • 27 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस सेलिब्रेशन (नागालैंड में)
  • 30 दिसंबर (सोमवार): यू किआंग नंगबाह (मेघालय में)
  • 31 दिसंबर (मंगलवार): नए साल की पूर्वसंध्या/लोसोंग/नामसोंग (मिजोरम और सिक्किम में)