Tuesday, March 3, 2026
Home Current News बलवंत सिंह राजोआना पटियाला जेल से आए बाहर, भाई के अंतिम अरदास...

बलवंत सिंह राजोआना पटियाला जेल से आए बाहर, भाई के अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

Advertisement

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बलवंत सिंह राजोआना को कल हाई कोर्ट से तीन घंटे की पैरोल दी गई थी जिसके बाद वह आज उन्हें उनके भाई के अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा में पटियाला जेल से लुधियाना ले जाया गया।

पैरोल का उद्देश्य कैदियों को मानवीय आधार पर उनके परिवारिक या व्यक्तिगत मामलों में भाग लेने का अवसर देना होता है। हालांकि, ऐसे मामलों में पैरोल दिए जाने को लेकर अक्सर राजनीतिक और कानूनी बहस होती है।

राजोआना लंबे समय से सिख संगठनों और समर्थकों के बीच एक प्रमुख चेहरा रहे हैं, और उनकी रिहाई या सजा को लेकर समय-समय पर विभिन्न विवाद और मांगें उठती रही हैं।