Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsबाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार, मुंबई...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार, मुंबई और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन से दबोचा

मुंबई पुलिस को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच में एक और कामयाबी मिली है। इस बार पुलिस ने हत्या की साजिश से जुड़े मामले में एक और आरोपी, सुजीत कुमार सिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया है। 29 वर्षीय सुजीत को लुधियाना के भामियां क्षेत्र में उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया गया। लुधियाना पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की मदद से मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने सुजीत के पास से मिले मोबाइल और अन्य संदिग्ध सामान भी अपने कब्जे में ले लिया है।

मुंबई पुलिस और स्थानीय एजेंसियों का संयुक्त ऑपरेशन

मुंबई पुलिस की टीम शुक्रवार दोपहर लुधियाना पहुंची, जहां एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़, सीआइए-2 के इंचार्ज राजेश शर्मा और काउंटर इंटेलिजेंस के एएसआइ विक्रम सिंह की संयुक्त टीम ने साथ मिलकर सुजीत की गिरफ्तारी का ऑपरेशन शुरू किया। शाम करीब चार बजे पुलिस ने भामियां क्षेत्र को घेर लिया और सुजीत की लोकेशन ट्रैक करते हुए उसे एक घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे जमालपुर थाने ले जाया गया और फिर मुंबई पुलिस उसे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से महाराष्ट्र लेकर रवाना हो गई।

https://x.com/DGPPunjabPolice/status/1849997642283290953?t=z4IQ62amNTHsp1kMHMKtEg&s=08

रेकी में शामिल, सलमान खान की भी रेकी में था संदिग्ध

मुंबई पुलिस ने खुलासा किया कि हत्याकांड में गिरफ्तार सुजीत और उसके साथी पहले से ही रेकी कर रहे थे। इसके लिए उन्हें 25-25 हजार रुपये की राशि भी भेजी गई थी। सुजीत पहले से ही मुंबई के आरोपी नितिन के संपर्क में था और नितिन के साथ मिलकर उसने बाबा सिद्दीकी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की रेकी में भी हिस्सा लिया था।

बता दें कि 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए देशभर में ऑपरेशन चला रही है और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments