HomeBreaking Newsकैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के घर पहुंचा बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों...

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के घर पहुंचा बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का काफिला, दर्शन के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम

लुधियाना में बुधवार को उस समय खास हलचल देखने को मिली, जब बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों(Baba Gurinder Singh Dhillon) शहर पहुंचे। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख के आगमन को लेकर दुगरी से मुंडियां कलां तक माहौल श्रद्धा और उत्साह से भरा नजर आया। सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गुरु की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते दिखे।

काली मर्सिडीज में सवार बाबा जैसे ही शहर की सड़कों से गुजरे, समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। कई स्थानों पर लोगों ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। बाबा का काफिला मुंडियां कलां स्थित सत्संग भवन पहुंचा, जहां पहले से ही व्यापक इंतजाम किए गए थे। इसके बाद वे सीधे पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के निवास स्थान पहुंचे।

सुरक्षा और प्रबंधन के कड़े इंतजाम

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस बल के साथ-साथ डेरे के सेवादारों ने भी मोर्चा संभाला हुआ था, ताकि यातायात व्यवस्था और सुरक्षा में कोई बाधा न आए। बाबा के काफिले के गुजरते ही श्रद्धालुओं ने दुआओं और जयकारों के साथ उनका अभिवादन किया। जानकारी के अनुसार, मुंडियां कलां के कार्यक्रम के बाद बाबा दुगरी क्षेत्र में एक श्रद्धालु के घर भी पहुंचे।

15 मिनट तक की हुई बातचीत

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के बीच करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। हालांकि मुलाकात की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पंजाब की मौजूदा सियासी परिस्थितियों के बीच इस भेंट को केवल शिष्टाचार मुलाकात नहीं माना जा रहा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अध्यात्म और सत्ता के इस संवाद के दूरगामी संकेत हो सकते हैं। विपक्षी दल भी इस मुलाकात के संभावित प्रभावों पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें : जापान दौरे पर CM योगी, यूपी को मिला ₹11 हजार करोड़ का निवेश…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments