भाजपा के संकल्प पत्र पर आतिशी ने साधा निशाना, कहा- 10 साल पहले के सारे मुद्दे हुए गायब

भाजपा के संकल्प पत्र पर आतिशी ने साधा निशाना, कहा- 10 साल पहले के सारे मुद्दे हुए गायब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। इस बीच आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती दी है।

उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो वो अरविंद केजरीवाल की तरह काम के नाम पर वोट मांगे। साथ ही आतिशी ने कहा कि भाजपा ने जो 10 वर्ष पूर्व चुनावी घोषणा की थी, उसे पूरा नहीं कर पाई।

हालांकि ये जरूर है कि 2024 के मेनिफेस्टो से भाजपा के द्वारा उन मुद्दों को गायब कर दिया गया है। इसके अलावा आतिशी ने भाजपा के संकल्प पत्र को जुमला बताया।

बता दें, लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया है। जिसके बाद से ही आम आदमी पार्टी समेत इंडिया ब्लॉक के अन्य दल भाजपा पर हमलावर नजर आ रहे है।