Atal Setu: PM मोदी आज 21.8 KM लंबे समुद्री ब्रिज ‘अटल सेतु’ का करेंगे उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी आज यानि शुक्रवार को देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। यह ब्रिज 21.8 किलोमीटर लंबा है, इसका 16.5 किमी. हिस्सा पानी पर और 5.5 किमी का एलिवेटेड रोड है। इस ब्रिज पर वाहनों को 100 किमी की स्पीड से गाड़ी दौड़ाने की अनुमति दी गई है।

पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर है। पीएम नासिक में 27 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे और उद्घाटन करेंगे। वहीं, करीब 3.30 बजे वे मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे।

कई मायनों में खास है देश का सबसे बड़ा ब्रिज

आपको बता दें कि, ब्रिज खुलने के बाद मुंबई से नवी मुंबई, नवी मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस, मुंबई गोवा हाइवे तक बगैर ट्रैफिक में फंसे पहुंचना आसान होगा। वहीं, वाहनों की गति को बनाए रखने के लिए देश में पहली बार ओपन रोड टोलिंग सिस्टम एमटीएचएल पर होगा।

बता दें कि, अटल सेतु का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक, बिना भूकंप के झटकों और समुद्र की तेज लहरों के बीच 100 सालों तक खड़े रहने में सक्षम है। वहीं, 10 देशो के एक्सपर्ट और 15 हजार स्किलड वर्कर्स की मदद से तैयार किया गया है। ब्रिज के निर्माण के दौरान समुद्री जीवों और पर्यावरण का ख्याल रखा गया है। इस ब्रिज को तैयार करने में 17,840 करोड़ रुपये का खर्चा आया है।

इन वाहनों पर रहेगी पाबंदी

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर चार पहिया वाहनों, मिनी बस और टू-एक्सल बसों जैसे वाहनों को 100 किमी की स्पीड से गाड़ी दौड़ाने की अनुमति दी गई है। वहीं, इस ब्रिज पर ऑटो रिक्शा, मोटर साइकल, धीमी गति से चलने वाले वाहनों और ट्रैक्टरों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। वहीं, ब्रिज पर वाहनों के चढ़ने और उतरने पर गति 40 किमी प्रति घंटा होगी।