Saturday, March 7, 2026
Home Current News विधानसभा स्पीकर की नशा तस्करों को चेतावनी, नशे का कारोबार छोड़ें या...

विधानसभा स्पीकर की नशा तस्करों को चेतावनी, नशे का कारोबार छोड़ें या पंजाब

Advertisement

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां बरनाला के महल कलां में आयोजित नशा विरोधी अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नशा तस्कर या तो नशे का कारोबार छोड़ दें या फिर पंजाब छोड़ दें।

संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खात्मे के लिए लगातार कोशिशें कर रही है, आम लोगों को भी आगे आकर इस अभियान का समर्थन करना चाहिए, उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।