Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में बिजली और पानी मुफ्त कर दिया है। यह दुखद है कि किरायेदारों को इसका लाभ नहीं मिल पाता। इसके कई कारण हो सकते हैं। मेरा मानना है कि किरायेदारों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हम ऐसी योजना लाएंगे, जिससे किरायेदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी का लाभ मिल सके।
अरविंद केजरीवाल ने किरायेदारों को लेकर कर दिया ये बड़ा एलान, फ्री मिलेगी ये सुविधा
RELATED ARTICLES
