HomeBreaking News11 हजार फीट की ऊंचाई पर सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, कठुआ में...

11 हजार फीट की ऊंचाई पर सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, कठुआ में घायल इंजीनियर की बचाई जान

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारतीय सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स के जवानों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए एक घायल इंजीनियर की जान बचाई। यह रेस्क्यू ऑपरेशन चट्टरगला पास पर किया गया, जो बनी-भद्रवाह रोड पर करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

गंभीर रूप से घायल हुए इंजीनियर

जानकारी के अनुसार, पवन ठाकुर पकल डुल हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं। वह गुलदंडा से अपने घर बनी लौट रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 20-25 मीटर गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय इलाके में बर्फबारी और खराब मौसम के कारण हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। ऐसे में घायल अवस्था में फंसे पवन ठाकुर ने पास स्थित सेना कैंप सर्थल को आपातकालीन कॉल कर मदद मांगी।

सेना ने तुरंत शुरू किया बचाव अभियान

सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात का अंधेरा, सब-जीरो तापमान और बर्फ से ढका दुर्गम इलाका होने के बावजूद जवान मौके पर पहुंचे और घायल इंजीनियर तक पहुंचने में सफल रहे।

प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया

जवानों ने पवन ठाकुर को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित तरीके से सर्थल कैंप तक लाए। इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए बानी के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल भेजा गया। पवन ठाकुर ने भारतीय सेना की इस बहादुरी और तत्परता के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगर सेना समय पर नहीं पहुंचती, तो उनकी जान बच पाना मुश्किल था।

Read More

‘अब अंतिम सांसें गिन रहा है नक्सलवाद…’, गुरुग्राम में CM नायब सिंह सैनी ने शहीदों को किया नमन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments