Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsचमोली में पलटी सेना की बस, कई जवान हुए घायल

चमोली में पलटी सेना की बस, कई जवान हुए घायल

चमोली में बद्रीनाथ हाइवे पर सेना की एक बस बेकाबू होकर पहाड़ी से टकराई और पलट गई। इस सड़क हादसे में सेना के कई जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में सेना के 31 जवान सवार थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार जिस बस में सेना के जवान सवार थे वह एक निजी कंपनी की बस थी और यह सभी जवान जोशीमठ से रायवाला जा रहे थे, इसी दौरान सोनला के पास बस बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments