Wednesday, March 4, 2026
Home Current News हथियारबंद लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप में की लूट, लोगों ने पीछा कर...

हथियारबंद लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप में की लूट, लोगों ने पीछा कर पकड़ा

Advertisement

बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 मार्केट में मंगलवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने लाखों के आभूषण लूट लिए। बेखौफ बदमाशों ने बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात ज्वैलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि किस तरह से ज्वैलरी शॉप मालिक विनोद सोनी को डरा धमका कर लूटा जा रहा है।

विनोद सैनी के मुताबिक दुकान में घुसते ही लुटेरों ने उन पर रिवॉल्वर लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। जब लुटेरे भागने लगे तो दुकान मालिक ने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर लुटेरों को पकड़ लिया।

दोनों लुटेरे स्कूटी पर सवार थे, जिन्हें लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं जब इस मामले में सेक्टर 3 पुलिस चौकी प्रभारी से बात कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाकर काट दिया और कोई जवाब नहीं दिया।