Saturday, March 7, 2026
Home Current News मेयर और BJP पार्षदों के बीच हुई बहस, गनमैनों ने निकाला बाहर...

मेयर और BJP पार्षदों के बीच हुई बहस, गनमैनों ने निकाला बाहर तो पार्षदों ने दिया धरना 

Advertisement

लुधियाना के नगर निगम जोन डी कार्यालय में बारिश से जुड़ी समस्याओं को लेकर मेयर इंद्रजीत कौर से मिलने पहुंचे बीजेपी पार्षदों की उनसे बहस हो गई। बहस के बाद मेयर के गनमैनों ने पार्षदों को बाहर निकालने की कोशिश की जिसका वीडियो भी सामने आया है।

गनमैनों द्वारा बाहर निकाले जाने के विरोध में भाजपा नेता अनिल सरीन और पार्षद गौरव जीत सिंह गोरा के नेतृत्व में पार्षदों ने मेयर कार्यालय के बाहर धरना दिया।

पार्षदों का आरोप है कि लोगों की समस्याओं को लेकर वह जवाब मांगने पहुंचे थे, लेकिन मेयर ने जवाब देने की बजाय वहां से निकल जाना बेहतर समझा।