Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsCM सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की रोकी नियुक्ति 

CM सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की रोकी नियुक्ति 

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश भुल्लर की नियुक्ति वाले आदेश को रोक दिया है बता दें कि राजेश खुल्लर की नियुक्ति वाला आदेश शुक्रवार को जारी किया गया था साथ ही उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा भी दे दिया गया था मगर इस आदेश के कुछ देर बाद ही हरियाणा सरकार ने उनकी नियुक्ति को अगले आदेश तक रोक दिया।

बात अगर राजेश खुल्लर के कार्यकाल की करें तो वह 1988-बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। राजेश खुल्लर 35 वर्षों की सिविल सेवाओं के बाद 31 अगस्त, 2023 को सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति के एक दिन बाद, उन्हें तत्कालीन सीएम मनोहर लाल के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

इससे पहले राजेश खुल्लर ने 2020 में विश्व बैंक में जाने से पहले लगभग पांच साल तक मनोहर लाल के प्रधान सचिव के रूप में काम किया था। खुल्लर की गिनती मनोहर लाल के करीबियों में होती है मनोहर लाल के बाद उन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments