Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअनिल विज ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, दिल्ली चुनाव में BJP...

अनिल विज ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, दिल्ली चुनाव में BJP की जीत का जताया विश्वास

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “अब दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं और दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी, क्योंकि हरियाणा में हमने भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है तथा सभी जगह भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी”।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमने भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है और हमने अश्वेत का घोड़ा सारे देश के लिए छोड़ दिया है तथा यह जहां-जहां जाएगा सभी जगह भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी। उन्होंने कहा कि यहां के बाद महाराष्ट्र का चुनाव हुआ, वहां पर भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई और अब दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राजनीति की दिशा बदल दी है।

‘प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू की काम करने की राजनीति’

उन्होंने कहा कि “आज तक लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करके और झूठे- सच्चे वायदे करके तथा गरीबी हटाओ के नाम पर तीन-तीन चुनाव पार्टियां जीतती रही हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम करने की राजनीति शुरू की है और उसे जनता पसंद कर रही है। इसलिए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव जीतेगी”।

‘पीएम ने कोई नया निवास नहीं बनाया’

विज ने कहा कि “प्रधानमंत्री जी ने कोई नया निवास नहीं बनाया है सभी प्रधानमंत्री इस निवास में रहे हैं नया तो इन्होंने (दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार) बनाया है और दिखाई नई चीज ही जाती है”। किसानों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि “किसान जो बैठे हैं वह पंजाब की धरती पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे को लेकर दिल्ली में चीख चीख कर बात करने वाले नेताओं ने आज तक किसानों के पास जाकर उनका हाल तक नहीं पूछा। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने किसानों से बातचीत करने के लिए एक समिति बनाई हुई है और माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ आदेश दिए हुए हैं। उन पर भी यह अमल करने को तैयार नहीं है”।

विज ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

इस दौरान विज ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की और परिवहन क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर आपसी जानकारी सांझा की तथा विचार विमर्श किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments