Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Anant Ambani-Radhika Wedding : मुंबई में सबसे बड़ी शादी का सबसे बड़ा...

Anant Ambani-Radhika Wedding : मुंबई में सबसे बड़ी शादी का सबसे बड़ा आयोजन, 3 बजे से शुरुआत… 8 बजे वरमाला

Advertisement

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में हिस्सा लेने के लिए मेहमानों का आना जारी है। यह विवाह मुंबई के जियो के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होगा जहां लगभग सारी तैयारियां हो चुकी है। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद ‘मिलनी’ की रस्म होगी। यह शादी पिछले कई महीनों से चर्चा में बनी हुई है।

पॉप सेंसेशन रिहाना, जस्टिन बीबर से लेकर टेक दिग्गज बिल गेट्स, मार्क जकरबर्ग इस जोड़ी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का हिस्सा बन चुके हैं। इस शादी में बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्‍गज आएंगे। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी न्‍योता दिया गया है। इसके अलावा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक स्टार इसमें हिस्सा लेंगे।