Friday, March 6, 2026
Home Current News PM आवास पर हुई अहम बैठक, रक्षा मंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुख...

PM आवास पर हुई अहम बैठक, रक्षा मंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुख भी रहे मौजूद, CDS अनिल चौहान भी बैठक में शामिल हुए

Advertisement

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की. पीएम आवास पर हुई बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, तीनों सेनाओं के प्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सीडीएस अनिल चौहान शामिल हुए.

बैठक का मुख्य उद्देश्य सीजफायर के बाद की स्थिति का आकलन करना और पाकिस्तान की ओर से किसी भी संभावित उल्लंघन से निपटने की रणनीति तैयार करना था. बैठक में पाकिस्तान के तरफ से भेजे गए ड्रोन और मिसाइलों की घटनाओं पर भी चर्चा की गई.