Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली के आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक के...

दिल्ली के आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक के लगी गोली, दो गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते कई बार उनके मंसूबे नाकाम हो जाते हैं। ऐसा ही मामला आरके पुरम इलाके से सामने आया है, जहां शुक्रवार तड़के दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने लूट के मामलों में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय और सोनू के रूप में हुई है। दोनों बदमाश इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। इसी दौरान आरके पुरम थाने की पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस पर किए 6 राउंड फायर

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर कुल छह राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार राउंड फायर किए। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया।

घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती

यह मुठभेड़ शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ अन्य वारदातों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments