Saturday, March 7, 2026
Home Current News ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर सुरक्षा के लिए अमृतसर सिटी को...

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर सुरक्षा के लिए अमृतसर सिटी को चार जोन में बांटा गया

Advertisement

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी पर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और शांति बनी रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता दिखाई है. सुरक्षा को लेकर ADCP विशाल जीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है. अगर कोई कानून हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखनं के लिए शहर को 4 जोन में बांटा गया है. साथ ही सभी एंट्री प्वाइंट पर चौकियां लगाई गई हैं ताकि कोई शरारती तत्व शहर में घुसकर माहौल खराब न कर सके.