Thursday, March 5, 2026
Home Current News अमृतपाल सिंह आज लेगा सांसद पद की शपथ, शर्तों पर मिली चार...

अमृतपाल सिंह आज लेगा सांसद पद की शपथ, शर्तों पर मिली चार दिन की पैरोल 

Advertisement

पंजाब पुलिस के आठ सदस्य असम में डिब्रूगढ़ के जेल से अमृतपाल सिंह को शुक्रवार को दिल्ली ला रहे हैं। अमृतपाल सिंह संसद सदस्य के रूप में शपथ लेगा। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच सैनिक विमान से दिल्ली लाया जा रहा हैं।

पुलिस टीम उसे डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से मोहनबाड़ी एयरफोर्स एयरपोर्ट लाई।

बता दें कि अमृतपाल पंजाब के श्री खडूर साहिब लोकसभा सीट से जीता है। उसे संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने चार दिन की पैरोल मिली है।

अमृतपाल सिंह के पैरोल के आदेश सख्त हैं। उसे या उसके रिश्तेदारों पर दिल्ली यात्रा के दौरान सार्वजनिक बयान देने पर रोक है साथ ही वीडियोग्राफी या बयानों के प्रसार समेत किसी भी प्रकार का मीडिया कवरेज भी प्रतिबंधित है