HomeCurrent Newsईरान-इजरायल युद्ध के बीच एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें...

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें कीं रद्द, कहा – यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर पड़ने लगा है। ईरान, इजरायल, कतर और अबू धाबी समेत कई क्षेत्रों में हमलों और जवाबी कार्रवाई की खबरों के बीच हवाई सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने और बैलिस्टिक मिसाइल हमलों की आशंका के चलते एयरलाइंस सतर्क हो गई हैं।

इसी स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। यह फैसला यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है।

एयर इंडिया का आधिकारिक बयान

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट जारी कर जानकारी दी कि मौजूदा सुरक्षा हालात के कारण मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें फिलहाल रोक दी गई हैं।

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि “हम अपने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सुरक्षा स्थिति का लगातार आकलन कर रहे हैं और जरूरत के अनुसार परिचालन में बदलाव करेंगे। हमारी टीमें यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगी।”

यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी

एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे उड़ानों की ताजा स्थिति और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर विजिट करें। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए यात्री 24×7 कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं:
+91 1169329333
+91 1169329999

क्षेत्रीय तनाव का हवाई सेवाओं पर असर

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और संभावित एयरस्पेस बंद होने की आशंका के चलते कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस अपने रूट बदल रही हैं या उड़ानें स्थगित कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तनाव लंबे समय तक जारी रहा, तो वैश्विक एविएशन सेक्टर पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।

Read More

मध्य-पूर्व में ईरान का 7 देशों पर एक साथ हमला, कतर, UAE समेत कई देशों ने एयरस्पेस किया बंद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments