HomeCurrent Newsअमेरिका ने फिर लिया यू-टर्न, PoK और अक्साई चिन को भारत का...

अमेरिका ने फिर लिया यू-टर्न, PoK और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाने वाला पोस्ट किया डिलीट

अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) कार्यालय ने भारत से जुड़े उस विवादित नक्शे को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन को भारत की सीमा के भीतर दर्शाया गया था। इस कदम को कूटनीतिक हलकों में अहम माना जा रहा है।

पहले अलग दिखाया जाता था PoK

अमेरिकी सरकारी नक्शों में आमतौर पर PoK को विवादित क्षेत्र के रूप में अलग दर्शाया जाता रहा है, जिससे पाकिस्तान के दावे का संकेत मिलता था, लेकिन हटाए गए नक्शे में ऐसी कोई अलग सीमा रेखा नहीं थी और PoK सहित अक्साई चिन को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया था।

अक्साई चिन पूर्वी लद्दाख का वह इलाका है, जिस पर चीन दावा करता है, जबकि भारत इसे अपना अभिन्न अंग मानता है।

ट्रेड डील के बाद बढ़ी चर्चा

हाल के महीनों में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर तनातनी रही थी। अब दोनों देशों ने टैरिफ में कटौती पर सहमति जताई है। अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जो एशियाई देशों में सबसे कम बताया जा रहा है। इसे द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

भारत पहले भी जता चुका है आपत्ति

भारत सरकार पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा क्षेत्र उसका अभिन्न हिस्सा है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सीमाओं को गलत ढंग से दर्शाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। ऐसे में USTR की पोस्ट और उसका हटाया जाना कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments