Saturday, March 7, 2026
Home Current News मानसून सत्र पर सर्वदलीय बैठक आज

मानसून सत्र पर सर्वदलीय बैठक आज

Advertisement

संसद का मानसून सत्र सोमवार 21 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रह है. पहलगाम टेरर अटैक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहे संसद के इस सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार है. एक तरफ विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने सरकार की घेरेबंदी को लेकर रणनीति तैयार की है तो दूसरी तरफ सत्‍ता पक्ष भी हर सवाल का जवाब देने की मुकम्‍मल तैयारी कर रखी है. इन सबके बीच, रविवार 20 जुलाई 2025 को सरकार की तरफ से संसद के सुचारू संचालन को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. इसमें तमाम दलों के दिग्‍गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

दरअसल, सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने यह सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी. इस महीने की 21 तारीख से शुरू होने वाला मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा. इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की कुल 21 बैठकें होंगी. बैठक का उद्देश्य सत्र के दौरान सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करना और विपक्षी दलों से सहयोग प्राप्त करना है. बैठक में सरकार के तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत कुछ वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा अलग अलग विपक्षी दलों और एनडीए के विभिन्न दलों के नेता और संसदीय दलों के प्रमुख इस बैठक में शामिल होंगे.