दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब में 5 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जाने हरियाणा के मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में दिन के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है।

आईएमडी के मौसम संबधी बुलेटिन के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 रहा।