Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsएयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश, विमान हादसे में 265...

एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश, विमान हादसे में 265 मौतों की पुष्टि

अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का एक बड़ा यात्री विमान क्रैश हो गया. ये विमान यर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन था जिसमे 230 यात्री सवार थे गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी हादसे के वक्त प्लेन में मौजूद थे, जबकि 12 क्रू मेंबर भी मौजूद थे.

विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था लेकिन प्लेन टेकऑफ करते ही थोड़ी देर बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया और विमान में तेज धमाका हुआ. हादसे में सभी लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक ब्रिटिश नागरिक ही जिंदा बच पाया है. जिस बिल्डिंग से विमान टकराया उसमें मौजूद डॉक्टर भी इस हादसे का शिकार हो गए. उधर अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने हादसे में 265 मौतों की पुष्टि की है. बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और पांच मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments