HomeBreaking Newsएयर इंडिया ने फिर शुरू की दुबई के लिए फ्लाइट्स, तनाव के...

एयर इंडिया ने फिर शुरू की दुबई के लिए फ्लाइट्स, तनाव के बीच धीरे-धीरे सामान्य हो रही हवाई सेवाएं

Air India: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारतीय एयरलाइंस ने सावधानी के साथ अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करनी शुरू कर दी हैं। एयर इंडिया ने गुरुवार को मिडिल ईस्ट के लिए कुल 48 उड़ानें संचालित करने का ऐलान किया है, जिसमें नियमित और विशेष दोनों तरह की फ्लाइट्स शामिल हैं।

दुबई के लिए उड़ान सेवाएं शुरू 

एयरलाइन के अनुसार, इन 48 उड़ानों में 16 शेड्यूल और 32 नॉन-शेड्यूल्ड सेवाएं होंगी। खास बात यह है कि दुबई के लिए उड़ान सेवाएं भी दोबारा शुरू कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

इंडिगो-एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई रूट पर सेवाएं बहाल

इसी के साथ इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दुबई रूट पर अपनी सेवाएं बहाल करने का फैसला किया है। इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी से मिले नए निर्देशों के बाद 18 मार्च 2026 की शाम 4 बजे (स्थानीय समय) से दुबई आने-जाने वाली उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं।

अन्य सेवाओं को भी बहाल किया जाएगा

एयरलाइंस ने यह भी संकेत दिया है कि अन्य सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा। इंडिगो के मुताबिक, रियाद और मुंबई के बीच उड़ानें फिर शुरू हो रही हैं, जबकि जेद्दा, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, कोच्चि और कोझिकोड के लिए सेवाएं जारी रहेंगी।

अब भी सभी रूट्स पूरी तरह सामान्य नहीं

हालांकि, अभी भी सभी रूट्स पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। अबू धाबी, दोहा और कुवैत सिटी के लिए उड़ानें 21 मार्च तक निलंबित रहेंगी। इन शहरों के लिए सेवाएं सुरक्षा हालात की समीक्षा के बाद ही शुरू की जाएंगी। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका,इजराइल  और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध लगाए गए थे, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा।

2.6 लाख भारतीय नागरिक देश लौट

इस संघर्ष के चलते 28 फरवरी से अब तक लगभग 2.6 लाख भारतीय नागरिक पश्चिम एशिया से वापस देश लौट चुके हैं। ऐसे में धीरे-धीरे उड़ानों की बहाली को राहत भरा कदम माना जा रहा है, हालांकि एयरलाइंस और यात्रियों दोनों के लिए सतर्कता अभी भी जरूरी बनी हुई है।

Read More:

अमेरिका को पाकिस्तान समेत 4 देशों से परमाणु खतरा, तुलसी गबार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments