HomeBreaking Newsहवा में थमा एअर इंडिया विमान का इंजन, पायलट की ‘PAN-PAN’ कॉल...

हवा में थमा एअर इंडिया विमान का इंजन, पायलट की ‘PAN-PAN’ कॉल से मचा हड़कंप…

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया(Air India) की फ्लाइट AI 2812 गुरुवार तड़के एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान के एक इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते पायलट को तुरंत ‘PAN PAN’ कॉल जारी कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगनी पड़ी।

सूत्रों के अनुसार, एयरबस A320 नियो विमान जैसे ही ऊंचाई की ओर बढ़ रहा था, तभी इंजन से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। यह स्थिति बेहद भयावह थी, लेकिन पायलट की सतर्कता ने हालात को काबू में रखा।

विमान ने कब भरी थी उड़ान ? 

विमान ने मुंबई एयरपोर्ट से करीब 2:15 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन खराबी के चलते महज 20 मिनट के भीतर, यानी करीब 2:35 बजे, उसे सुरक्षित रूप से वापस मुंबई में उतार लिया गया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इस घटना ने लोगों को पिछले साल हुए अहमदाबाद विमान हादसे की याद दिला दी, जिसमें एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और 260 लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में इस बार इंजन खराबी की खबर फैलते ही यात्रियों और एयरपोर्ट पर हलचल मच गई।

तकनीकी खराबी के चलते विमान गया वापस

एअर इंडिया ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा कि 9 अप्रैल को हुई इस तकनीकी गड़बड़ी के बाद सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान को वापस बुलाया गया। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की।

फिलहाल संबंधित विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि इंजन में आई खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : पंजाब में नशा तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 860 नशीली गोलियां समेत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments