Friday, March 6, 2026
Home Current News PM आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मिले वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह

PM आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मिले वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच यह बैठक दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई।

बता दें कि इससे एक दिन पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, पाकिस्तान की ओर से बढ़ते परमाणु और सैन्य खतरे, और आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी रणनीति पर चर्चा की गई।

गौरतलब हो कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है जहां एक ओर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर दोनों देशों की सीमाओं पर सेनाएं अलर्ट मोड पर हैं।

भारत द्वारा की कई कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ओर पाकिस्तान के राजनेता भारत को गीदड़भभकी दे रहे हैं तो वहीं पाकिस्तानी सेना भी लगातार LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है।