HomeCurrent NewsT20 World Cup जीतने के बाद नहीं मिली हवाई जहाज की टिकट...

T20 World Cup जीतने के बाद नहीं मिली हवाई जहाज की टिकट तो Train के 3rd AC कोच से पत्नी संग मुंबई लौटा भारतीय स्टार क्रिकेटर

भारत ने हाल ही में हुए T20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 2 बार खिताब पर कब्जा किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच के बाद अहमदाबाद से मुंबई के लिए फ्लाइट टिकट नहीं मिलने के कारण भारतीय टीम के एक स्टार खिलाड़ी ने अहमदाबाद से मुंबई तक ट्रेन के 3rd AC कोच में सफर किया। जिसका किस्सा खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे हैं। दरदसल, जीत के बाद सभी लोग जश्न में डूबे हुए थे लेकिन उनके बच्चे मुंबई में घर पर उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन अहमदाबाद से मुंबई के लिए फ्लाइट टिकट नहीं मिल रही थी और सड़क माध्यम से काफी वक्त लग सकता था ऐसे में उन्होंने ट्रेन से वापस जाने का फैसला लिया।

पहचान छिपाने के लिए अपनाया खास तरीका
लेकिन वहां भी उन्होंने 3rd AC कोच की टिकट मिली ऐसे में उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए Cap, Mask और फुल स्लीव शर्ट का सहारा लिया। हालांकि वह जानते थे कि यदि स्टेशन पर मौजूद किसी यात्री ने उन्हें पहचान लिया तो भारी दिक्कत हो सकती है ऐसे में वह पूरा टाइम स्टेशन के बाहर गाड़ी में बैठे रहे और ट्रेन चलने से महज 5 मिनट पहले ट्रेन में पहुंचे और ऊपर वाली बर्थ पर जाकर सो गए। इस दौरान उनकी पत्नी और उनका एक दोस्त भी साथ था।

यात्रा के दौरान TC भी आया
टिकट चेक करने के दौरान जब TC ने पूछा कौन शिवम दुबे… वो क्रिकेटर ? ऐसे में उनकी पत्नी ने जवाब दिया हमारी इतनी अच्छी किस्मत कहां। खैर यात्रा तो जैसे तैसे कट गई लेकिन शिवम दूबे को डर था कि सुबह बोरीवली स्टेशन पर दिन में उतरते वक्त लोग मुझे पहचान लेंगे, और वहां लोगों से बच नहीं सकता। ऐसे में उन्होंने पुलिस की मदद ली। पहले तो पुलिस को लगा कि वह एयरपोर्ट से बाहर आएंगे, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि वह ट्रेन से आ रहे हैं तो सभी चौंक गए और आनन-फानन में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस एस्कॉर्ट की मदद से उन्हें सुरक्षित ट्रेन से उतार कर उनके घर तक पहुंचाया।

बता दें कि शिवम दूबे ने इस टूर्नामेंट शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 के ऐवरेज और 169 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 17 छक्के और 15 चौके निकले। साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी में भी उन्होंने पांच विकेट भी हासिल किए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments