Friday, March 6, 2026
Home Current News आतंकी हमले के बाद कई पुलिसकर्मियों का तबादला, पहलगाम SHO समेत 5...

आतंकी हमले के बाद कई पुलिसकर्मियों का तबादला, पहलगाम SHO समेत 5 इंस्पेक्टर का तबादला

Advertisement

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पहलगाम में कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है, पहलगाम के एसएचओ समेत पांच इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है।

पहलगाम के एसएचओ रियाज अहमद, एसएचओ अब्दुल राशि, निसार अहमद, सालिंदर सिंह, पीर गुलजार अहमद और परवेज अहमद का ट्रांसफर किया गया है।

रियाज अहमद को पहलगाम से अनंतनाग पुलिस लाइन भेजा गया है, बता दें तबादले से पहले जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की थी।