Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद CM नायब सिंह सैनी...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद CM नायब सिंह सैनी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने सभी कार्यक्रमों का रद्द कर दिया है। इसके चलते शुक्रवार को हिसार के नलवा विधानसभा क्षेत्र और महेंद्रगढ़ में उनकी जनसभाएं नहीं होगी। नायब सिंह सैनी ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। पंजाब के एक साधारण से गांव से भारत के अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री बनने का सफर आपके (मनमोहन सिंह) समर्पण को दर्शाता है। आपकी सादगी और विद्वता के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा। आपका योगदान देश के विकास में सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और प्रियजनों को इस कठिन समय में संबल दें।


बता दें कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर एक दिन पहले ही बीजेपी नेताओं और प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली थी। बारिश की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट भी लगाए गए थे। हालांकि, मनमोहन सिंह के निधन के बाद ये जनसभाएं रद्द हो गई है। अब ये जनसभाएं कब होगी। इसको लेकर जल्द ही बैठक की जाएगी। इसके बाद ही आगे का कार्यक्रम तय हो पाएगा। इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन के बाद हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र में सीएम की रैली रद्द कर दी गई थी। ऐसा एक महीने में दूसरी बार हुआ है, जब सीएम के कार्यक्रम रद्द हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments