Saturday, March 7, 2026
Home Current News एयर स्ट्राइक के बाद देश के कई एयरपोर्ट बंद, 15 से ज्यादा...

एयर स्ट्राइक के बाद देश के कई एयरपोर्ट बंद, 15 से ज्यादा एयरपोर्ट पर यात्री विमान संचालन बंद

Advertisement

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद भारत के 15 से अधिक एयरपोर्ट पर यात्री विमानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, जिस कारण 400 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं और अन्य कुछ विदेशी एयरलाइंस की फ्लाइट भी प्रभावित हुई है।

सुरक्षा कारणों को देखते हुए फिलहाल उन एयरपोर्ट को बंद किया गया है, जो पाकिस्तानी सीमा के करीब हैं इनमें श्रीनगर, लेह, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला, जामनगर शामिल हैं, इनके अलावा अमृतसर, भुज, राजकोट और हिंडन एयरपोर्ट भी शामिल हैं, भारतीय एयरलाइंस का कहना है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन एयरपोर्ट से फ्लाइटों का टेक ऑफ और लैंडिंग बंद किया गया है।