Tuesday, March 3, 2026
Home Current News ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 50 हजार...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 50 हजार करोड़ का डिफेंस बजट में हो सकता है इजाफा- सूत्र

Advertisement

भारत सरकार ने ये साफ कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ उनका ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और अगर आगे जरूरत पड़ी तो आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन तहत और बड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस ऐलान के बाद अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण सरकार अपने रक्षा बजट को और बढ़ाने पर विचार कर रही है. कहा जा रहा है कि रक्षा बजट में अतिरिक्त आवंटन जल्द ही किया जा सकता है.

जिसमें रक्षा बजट में 50 हजार करोड़ रूपए की बढ़ोत्तरी हो सकती है. ये अतिरिक्त आवंटन सेनाओं की जरूरत, जरूरी खरीद और रिसर्च डेवलपमेंट के लिए किया जा सकता है. इसके साथ ही अतिरिक्त आवंटन को नए हथियारों और गोला-बारूद की खरीद, तकनीक पर खर्च किया जा सकेंगा.