Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsमहाराष्ट्र के बाद झारखंड में CM नायब सैनी का चुनावी दांव, आज...

महाराष्ट्र के बाद झारखंड में CM नायब सैनी का चुनावी दांव, आज से दो दिवसीय पर

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड के चुनावी रण में गरजेंगे। नायब सिंह सैनी को बीजेपी ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है। मुख्यमंत्री आज से दो दिन के झारखंड दौरे पर रहेंगे।

महाराष्ट्र में कर चुके हैं चुनाव प्रचार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी झारखंड से पहले महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। नायब सिंह सैनी ने महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान पुणे और मुंबई में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की अपी की थी। बता दें कि हरियाणा से बड़ी तादाद में युवा महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई में जाकर नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नायब सिंह सैनी के चुनाव प्रचार के बाद बीजेपी को इन वोटों का फायदा जरूर मिलेगा।

बीजेपी के साथ ओबीसी

भाजपा की ओर से ओबीसी और बनवासी समाज को अपनी ओर आकर्षित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद से ही हर चुनाव में ओबीसी समाज भाजपा का साथ देता आ रहा है। सबसे अधिक ओबीसी मुख्यमंत्री भाजपा ने ही बनाए हैं। सबसे अधिक ओबीसी विधायक और सांसद भी भाजपा से ही जीतकर आ रहे हैं। महाराष्ट्र और झारखंड में भी सरकार बनाने में ओबीसी समाज का एक बड़ा योगदान है। इसलिए भाजपा की ओर से हरियाणा के मुखयमंत्री नायब सिंह सैनी को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। नायब सैनी ओबीसी समाज से आते हैं और भाजपा की ओर से उन्हें चुनाव से पहले ही पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में घोषित कर दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments