Tuesday, March 3, 2026
Home Current News यूपी में BJP सरकार के 8 साल पूरे, CM योगी करेंगे...

यूपी में BJP सरकार के 8 साल पूरे, CM योगी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Advertisement

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर बीजेपी ने आज से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी की है.

बता दें यूपी में BJP के आठ साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सार्वजनिक संबोधन से होगी. इसके साथ ही CM योगी आज लखनऊ के लोकभवन ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फेंस करेंगे.